Home > अपना शहर ,
मंत्री सारंग ने गौतम नगर में किया योगाभ्यास

सहकारिता भोपाल गैस त्रासदी, राहत एवं पुनर्वास राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) श्री विश्वास सारंग ने आज अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर खेल मैदान गौतम नगर में आयोजित योग शिविर में योगाभ्यास किया।

श्री सारंग ने कहा है कि योग वैज्ञानिक विधा है। योग से शरीर स्वस्थ्य रहता है, मन प्रसन्न रहता है। उन्होंने कहा कि नियमित योग से हम अनेकानेक शारीरिक और मानसिक व्याधियों से मुक्त रहते हैं। व्यक्ति की क्रियाशीलता बढ़ती है। उन्होंने कहा कि हमें रोजाना नियमित योगाभ्यास करना चाहिए।

Share This News :