Home > अपना शहर ,
वरमाला के बाद दुल्हन के बाबा की मौत, औपचारिकता के साथ रस्में हुईं, विदा के बाद अंत्येष्टि की

 à¤­à¤¿à¤‚ड.मालनपुर à¤•स्बे में बुधवार-गुरुवार की रात शादी की खुशियां उस समय गम में बदल गईं, जब दुल्हन के बाबा की अचानक मौत हो गई। बाबा की मौत के बाद शादी की रस्में औपचारिता के साथ निभाई गईं। सुबह दुल्हन की विदा के बाद बुजुर्ग की अंत्येष्टि की गई।मालनपुर श्रीराम धर्मकांटे के पास रहने वाले नारायण माहौर पुत्र श्रवण माहौर की बेटी कंचन की बुधवार को शादी थी। बारात ग्वालियर के मामा का बाजार निवासी राकेश पुत्र तुलसीराम माहौर लेकर आए थे। रात में बारात चढ़ने के बाद वरमाला कार्यक्रम चल रहा था। रात करीब 11.45 बजे दुल्हन के बाबा श्रवण माहौर (70) की बीमारी के चलते मौत हो गई। बाबा की मौत की खबर के बाद खुशियों का माहौल गमगीन माहौल में बदल गया। इसके बाद विवाह की रस्में औपचारिता के साथ निभाई गईं। सुबह 7 बजे दुल्हन को विदा कर अंत्येष्टि की  गई।

Share This News :