Home > अपना शहर ,
मासूम के साथ दरिंदगी: अवैध बस्ती हटाने को लेकर लोग उतरे सड़कों, पर लगाया जाम

ग्वालियर। विगत सप्ताह ६ वर्षीय मासूम के साथ दरिंदगी करने वाले जीतू की सरकारी जमीन पर अवैध अतिक्रमण कर बनाये गये मकान और बस्ती को हटाने के लिये आसपास के लोग आज सुबह फिर जयारोग्य समूह चिकित्सालय चौराहे पर धरना देकर बैठ गये । आक्रोशित की लोगों की मांग है कि उनके घरों के पास की अवैध बस्ती को तत्काल हटाया जाए। आक्रोशित लोगों द्वारा धरना देने के कारण जाम लग गया,जिससे वहां आवागमन रूक गया। धरने की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल और अधिकारी मौके पर पहुंच गये। अधिकारियों के इस  à¤†à¤¶à¥à¤µà¤¾à¤¸à¤¨ कि नगर निगम और जिला प्रशासन से बस्ती हटाने की कार्यवाही कराने  à¤•े बाद धरने पर बैठे लोग वहां से गये।  
कम्पू थाना क्षेत्र के पास एक विवाह समारोह से विगत सप्ताह ६ साल की बच्ची का अपहरण कर उससे दुष्कर्म कर हत्या करने वाला आरोपी जीतू उर्फ जितेन्द्र कुशवाह अवैध बस्ती में रहने वाला है, उसके गिरफ्तार होते ही आसपास लोगों में आक्रोश बना हुआ है। आम खो मांढरे की माता के पास सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बस्ती बनाकर रह रहे लोगों को हटाने के लिये आज  à¤•ाफी संख्या में लोग सड़क पर उतर आये और जाम लगा दिया। बाद में मौके पर पहुंचे पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने जाम लगाए लोगों को आश्वासन दिया उसके बाद ही जाम को खुलवाया जा सका। 
 
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय पेश किया, एक दिन की और रिमांड  
कम्पू थाना पुलिस ने आज आरोपी जीतू को अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन की पुलिस रिमांड पर सौंपा गया। आरोपी की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस आज सुबह ही उसे न्यायालय में पेश कर दिया। आरोपी के कोर्ट में पेश करने का पता किसी को न चल सके इसके लिये पुलिस ने आरोपी के सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये थे।

Share This News :