Home > अपना शहर ,
शराबी झगडे ,गोली चली -मामला दर्ज

ग्वालियर। ग्वालियर थाना क्षेत्र के चन्द्र नगर मेें तीन बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी,फायर होता देख युवक वहां से हट गया गोली उसके गले से रगड़ते निकल गई। घटना बीती रात की हैेे, पुलिस ने आरोपी बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार चन्द्र नगर में रहने वाला राकेश शाक्य पुत्र भगवान दास शाक्य गत रात देशी शराब की दुकान पर शराब पीने पहुंचा, जहां पर किसी बात पर उसका झगड़ा धीरज यादव,बल्लू प्रजापति और पवन से हो गया। विवाद इस कदर बढ़ गया कि तीनों ने उसके साथ मारपीट कर दी। उस समय कलारी पर मौजूद लोगों ने उन्हें अलग कर दिया।
बताया जाता है कि कलारी से जाने के मारपीट करने वाले तीनों बदमाशों ने उसे उस वक्त घेर लिया जब राकेश अपने घर जा रहा था। तीनों में से एक ने राकेश पर कटटे से फायर झोंक दिया, कट्टा चलाते देख राके श अपने स्थान से हट गया और कट्टे से निकली गोली उसके गले से टच होकर निकल गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। 

Share This News :