Home > अपना शहर ,
लोकायुक्त ने ५ हजार लेते पकडा पंचायत सचिव

ग्वालियर। लोकायुक्त पुलिस ने आज श्योपुर में एक पंचायत सचिव को पांच हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए दबोचा है। पकडे गये आरोपी का नाम गिर्राज धाकड है और यह ग्राम पंचायत कटवई विजयपुर जिला श्योपुर का सचिव है। मजे की बात यह है कि एक गिरफ्तारी वारंट पर आज दोपहर में ह जमानत हमलने के बाद पंचायत सचिव ने रिश्वत राशि की डिमांड की और पकडा गया। 
लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक अमित सिंह के अनुसार पंचायत सचिव गिर्राज धाकड ने प्रधानमंत्री आवास योजना में शिकायत कर्ता शिवदयाल धाकड से २५ हजार रूपये की किश्त पास करने (निकालने) के लिए पांच हजार रूपये मांगे थे। इस पर शिवदयाल धाकड ने लोकायुक्त पुलिस को शिकायत की थी। इसके बाद लोकायुक्त पुलिस ने गिर्राज धाकड को दबोचने के लिए ताना-बाना बुना। 
गिरफ्तारी वारंट पर पेश हुआ , जमानत मिली फिर रिश्वत ली
विशेष बात यह है कि पंचायत सचिव गिर्राज धाकड आज ही बिजली विभाग के एक केस में गिरफ्तारी वारंट पर न्यायालय में पेश हुआ था और वहां से जमानत मिलने के बाद जैसे ही न्यायालय से बाहर आया , और रिश्वत के पांच हजार रूपये लेने के लिए बेताव हो उठा। फरियादी ने जैसे ही इसे पैसे दिए लोकायुक्त पुलिस की टीम ने इसे दबोच लिया।   

Share This News :