Home > अपना शहर ,
थाने का घेराव कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना दिया

ग्वालियर।महिला उत्पीड़न, अबैध शराब की विक्री व क्षेत्र की विगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को महाराजपुरा थाने का घेराव कर धरना दिया। 
शहर जिला कांग्रेस के निर्देश पर पार्टी प्रवक्ता दिनेश शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह 10 बजे महाराजपुरा थाने पहुचे और पुलिस व भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेवाजी करते हुए थाने के गेट पर धरना शुरू कर दिया। धरने को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि महाराजपुरा थाना प्रभारी क्षेत्र के लोगो मे आपसी झगड़े फसाद को बढ़ावा देने का काम कर रही है। पुलिस का काम निष्पक्ष कार्यवाही करने का होता है लेकिन टीआई द्वारा एकतरफा कार्यवाही कर पीड़ितों के साथ ना इंसाफ़ी की जा रही है। 
कांग्रेस नेताओं ने कहा 21 जून को पार्टी से जुड़ी एक महिला नेत्री के साथ कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा खुलेआम मारपीट व अभद्रता की घटना की गई परन्तु पुलिस ने इस मामले में केवल अदम चेक काटकर अपराधियो का खुला साथ दिया। à¤…दम चैक में भी फरियादी पीड़ित महिला को नही बनाय गया और ना ही एफआईआर में आरोपियो को नाम जद किया गया। 
धरना स्थल पर कांग्रेस नेताओं ने सीएसपी देवेंद्र सिंह कुशवाह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उक्त घटना के अलावा थाना क्षेत्र की बीड़ी श्रमिक कॉलोनी में खुलेआम बेची जा रह अबैध शराब, महाराजा कांप्लेक्स व कुशवाह कांप्लेक्स पर असमाजिक तत्वों का जमाबड़ा आदि मुद्दे भी सामिल थे। 
सीएसपी ने ज्ञापन पर दो दिन में कार्यवाही का आश्वासन दिया। 
धरने को महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीमती कमलेश कौरव, पूर्व पार्षद व वरिष्ठ नेत्री विध्यदेवी कौरव, पूर्व पार्षद देवेंद्र पाठक, अनिल शर्मा ने सम्बोधित किया धरने पर सुनीता तोमर, विनोदी जैन, योगेश अग्रवाल, धीर सिंह यादव, बंटी घुरैया, पुरुषोत्तम बनोरिया, निरपत सिंह तोमर, रूपेश यादव, हितेंद्र यादव, दलवीर बोहरे, रामबाबू श्रीवास,  à¤†à¤¦à¤¿à¤¤à¥à¤¯ सेंगर, विशाल पाल, के.पी गुर्जर, श्रीमती मंजू झा, रचना शर्मा,गौरव तिवारी, प्रदीप तिवारी, सोनू भारद्वाज, मनोज शर्मा, सूरज एसबार, अजय सिंह चौहान, कल्याण सिंह पाल सहित लगभग एक सैंकड़ा लोग मौजूद थे।

Share This News :