Home > अपना शहर ,
मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा उज्जैन में १४ जुलाई से शुरू होगी: प्रभात झा

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने कहा है कि मुख्यमंत्री की ५५ दिवसीय जन आशीर्वाद यात्रा जहां १४ जुलाई को उज्जैन से शुरू होगी। मध्य प्रदेश में चौथी बार सरकार बनाने के उददेश्य से निकलने वाली जन आशीर्वाद यात्रा को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा आज अपने प्रवास के दौरान जन आशीर्वाद यात्रा के संबंध में बैठक के बाद पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि ग्वालियर चंबल संभाग में यात्रा २८ जुलाई को आएगी और दो दिनों तक रहेगी। उन्होंने बताया कि यात्रा भांडेर से शुरू होकर सेवढा, लहार, भिंड, अटेर, गोहद, मेहगांव, पोरसा, अंबाह, दिमनी और मुरैना में रहेगी। लगभग ३०३ किलोमीटर की यात्रा कुल ११ विधानसभाएं कवर करेगी। इस यात्रा में जहां मुख्यमंत्री की पाती, जनता के नाम पत्र सहित अन्य सामग्री प्रदान की जाएगी वहीं सरकार से लाभ लेने वाले हितग्राहियों को भी यात्रा में आमंत्रित करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रभात झा ने बताया कि जन आशीर्वाद यात्रा को जन यात्रा बनाने का प्रयास किया जाएगा। इसमें सभी वर्ग के लोगों का सहयोग रहेगा। उन्होंने बताया कि जन आशीर्वाद यात्रा की नींव २००८ में डली गई थी , २०१३ में भी जन आशीर्वाद यात्रा निकाली गई थी और २०१८ में भी यात्रा निकाली जा रही है। पिछले में चुनावों में जहां २०६ विधानसभाओं को दुआ गया था इस बार २३० विधानसभाओं में पहुंचने का प्रयास होगा। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने बताया कि जन आशीर्वाद यात्रा को एक पारंपरिक उत्सव का रूप देने का प्रयास किया जाएगा। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने एक प्रश्र के उत्तर में कहा कि भाजपा जीत की संभावना वाले प्रत्याशी को टिकट देने का फैसला किया है। उसके लिए अभी कोई नई सीमा तय नहीं की गई है। पत्रकार वार्ता में राज्य सभा सांसद एवं प्रदेश महामंत्री भाजपा तथा संयोजक जन आशीर्वाद यात्रा अजयप्रताप सिंह, मप्र के सहकारिता मंत्री एवं यात्रा सहसंयोजक विश्वास सारंग , जिले के संयोजक जयसिंह कुशवाह, जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर, सह मीडिया प्रभारी उदय अग्रवाल आदि नेता मौजूद थे।

Share This News :