Home > अपना शहर ,
कांग्रेस ने घोषित की संभागीय चुनाव अभियान समितियां

भोपाल। à¤ªà¥à¤°à¤¦à¥‡à¤¶ कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संभागवार प्रभारी और सदस्यों की नियुक्तियां की हैं। सिंधिया ने 11 जुलाई से नवगठित संभागीय समितियों की बैठकों का एलान भी किया है।

भोपाल संभाग में प्रभारी एवं 38 सदस्य मनोनीत किए गए हैं। सागर में 35, रीवा 27, इंदौर 41, जबलपुर 38, ग्वालियर 32, शहडोल 23, होशंगाबाद 19, चंबल 26 एवं उज्जैन संभाग में 36 सदस्य नियुक्त किए गए हैं।

बैठकों की शुरुआत सागर संभाग से हो रही है यह बैठक खजुराहो में बुलाई गई है। 12 को रीवा, 13 शहडोल एवं 14 को जबलपुर संभाग की बैठक और जनसंपर्क का आयोजन किया जाएगा।

Share This News :