Home > अपना शहर ,
लोकायुक्‍त पुलिस ने उपयंत्री को रिश्‍वत लेते हुए पकड़ा

डबरा। à¤²à¥‹à¤•ायुक्त टीम ने डबरा पंचायत में पदस्थ उपयंत्री को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। जानकारी के अनुसार उपयंत्री अतुल तिवारी ने ग्राम पंचायत चेतुपाड़ा में सरपंच प्रेमा बाई पति इंदर सिंह रावत से सड़क मूल्यांकन में 12000 रुपये की रिश्वत मांगी थी।

2 लाख 59 हजार रुपए की सीसी सड़क के मूल्यांकन में यह राशि मांगी गई थी। 17 जुलाई 2018 को सरपंच पति इंदर सिंह रावत द्वारा लोकायुक्त ग्वालियर में की गई शिकायत के बाद लोकायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सरपंच पति को ट्रेप करने के लिए फरियादी को टेप रिकॉर्डर दिया गया था जिससे मामला सिद्ध हो गया था।

उषा कॉलोनी स्थित एक मकान में किराए से रह रहे उपयंत्री अतुल तिवारी पर लोकायुक्त टीम ने छापा मारकर 500-500 सौ रुपये के 24 रंगे हुये नोट जब्‍त किए और आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा जिस पर लोकायुक्त पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Share This News :