Home > अपना शहर ,
गुरु पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण की छाया ,इसलिए आज और कल मनेगी

गुरुपूर्णिमा के अवसर पर हर कोई अपने गुरुओं से संपर्क साधने में जुटा है। यूं तो पूर्णिमा का प्रवेश गुरुवार रात 10.21 बजे हो रहा है और शुक्रवार को गुरुपूर्णिमा पर्व मनाया जाएगा। लेकिन अगले दिन चंद्रग्रहण के कारण सूतक लगने के कारण गुरुवार को भी गुरुपूर्णिमा मनाई जाएगी।

 à¤šà¤‚द्रग्रहण का सूतक 27 जुलाई को दोपहर 2.54 बजे से शुरू होगा, जो 28 जुलाई को सूर्योदय के साथ ही समाप्त होगा। ऐसे में गुरुपूर्णिमा के चलते मंदिरों में होने वाले रात्रि जागरण, भजन संध्या व विशेष पूजा-आर्चना जैसे रात्रिकालीन कार्यक्रम गुरुवार रात में ही किए जाएंगे।

वहीं शुक्रवार को सूतक लगने से पहले तक लोग गुरुपूर्णिमा मना सकते हैं। क्योंकि सूतक लगते ही मंदिरों के पट बंद हो जाएंगे व जलपान, भोजन बंद रहता है। शुक्रवार को रात्रिकालीन मंदिरों में होने वाला जागरण, भंडारा, पूजा-पाठ वर्जित होने के कारण के कारण गुरु पूर्णिमा एक दिन पहले भी मनाना कोई दोष नहीं माना जा सकता।

Share This News :