Home > अपना शहर ,
एमपी ;मूसलाधार बारिश,यहां 2 दिन के लिए स्कूल बंद

भिंड/मुरैना। à¤šà¤‚बल अंचल में मूसलाधार बारिश से बाढ़ के हालात हैं। भिंड, मुरैना, लहार सहित अन्य इलाकों में भारी बारिश से जनजीवन बेहाल है। पूरे इलाके के नदी-नाले उफान पर हैं। इधर भिंड में कलेक्टर सभी प्रायमरी, मिडिल स्कूलों में 2 दिन का अवकाश घोषित कर लिया है। इसके अलावा पूरे इलाके में अलर्ट जारी किया गया है।

भिंड के लहार में लगातार हो रही बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। सभी तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। नदी-नाले उफान पर हैं। रपटों, छोटे पुल-पुलियाओं पर से पानी गुजर रहा है जिससे अंदरुनी इलाकों को सम्पर्क कट गया है। भारी बारिश से हो रही अव्यवस्था ने नगर परिषद के सारे दावों की पोल खोल दी है। नदी-नाले उफान पर होने से पानी की निकासी नहीं हो पा रही।

इधर भिंड जिले में जारी भारी बारिश के चलते कलेक्टर आशीष कुमार ने सभी प्रायमरी और मिडिल स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित कर दिया है। कलेक्टर ने सभी प्रशासनिक अधिकारियों को अलर्ट रहने को कहा है। सभी जनपद पंचायतों और नगरीय निकायों के वरिष्ठ अधिकारियों को सचेत और हर तहसील मुख्यालय पर पानी निकासी के लिए व्यवस्था करने को कहा गया है। कंट्रोल रूम के लिए भी आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

 

सोन नदी उफान पर

इधर पहाड़गढ़ में सोन नदी उफान पर है। यहां सोन नदी पर बने रपटे पर पानी काफी ऊपर बह रहा है जिससे इलाके के कई गांवों का सम्पर्क जिला मुख्यालय से कट गया है। जानकारी के मुताबिक जाजीपुर, मानपुर, रामनगर, अमरई, मूलापुरा सहित कई गांवों मे आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है। रपटे पर काफी फीट ऊपर तक पानी बह रहा है। लेकिन लोगों को यहां से दूर करने के लिए प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा।

 

साल 2011 में इस रपटे पर बड़ा हादसा हो चुका है। ईश्वरा महादेव के दर्शन के लिए नैपरी गांव का एक परिवार परिवार ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा रहा था और ट्रैक्टर-ट्रॉली पानी में बह गई थी। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई थी।

 

Share This News :