Homeराज्यो से ,प्रमुख खबरे,slider news,
नक्‍सलियों ने पटरी उखाड़ी, विशाखापट्टनम-किरंदुल पैसेजर ट्रेन बाल-बाल बची

दंतेवाड़ा। राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद के बस्‍तर प्रवास के बीच नक्सलियों ने आज रेल पटरी उखाड़कर केके लाइन को बाधित कर दिया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस हादसे में विशाखापट्टनम- किरंदुल पैसेजर ट्रेन बाल-बाल बच गई। बताया जाता है कि पैसेंजर ट्रेन के ड्राइवर ने नक्सली बैनर देख पहले ही ट्रेन को रोक दिया था।

चालक ने ट्रेन को वापस कमालूर स्टेशन पहुंचाया। यह घटना कमालूर भांसी के बीच पोल नम्बर 418 के करीब की बतााई जाती है। मामला भांसी थाना क्षेत्र का है।

Share This News :