Home > अपना शहर ,
निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर नियंत्रण रखें - माया सिंह

ग्वालियर । मध्यप्रदेश शासन की नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा जिला प्रभारी मंत्री श्रीमती माया सिंह की अध्यक्षता में जिला योजना समिति की बैठक नवीन कलेक्ट्रेट भवन मीटिंग हॉल में सम्पन्न हुई। बैठक में विधायक भाण्ड़ेर घनश्याम पिरौनिया, सेवढ़ा प्रदीप अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह बुन्देला, कलेक्टर वीरेन्द्र सिंह रावत, पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी, जिला पंचायत सीईओ आशीष भार्गव, वनमण्डलाधिकारी श्रीमती प्रियांशी सिंह राठौर, जिला योजना समिति के सदस्यगण तथा जिले के अधिकारी मौजूद रहे।
जिला प्रभारी मंत्री ने बैठक में उपस्थित जन को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश सरकार गरीबों के कल्याण के लिए अनेक योजनायें चला रही है। अधिकारी जिम्मेदारी से काम करते हुए संबंधित व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंचाये। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से भी आग्रह किया कि वह योजनाओं को जरूरतमंद तक पहुंचाने में आगे बड़कर काम करें ताकि योजना का लाभ वास्तविक हकदार को मिल सके। उन्होंने निर्माण कार्य पूर्ण गुणवत्ता के साथ समय पर करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जो ठेकेदार अच्छा कार्य नहीं कर रहे हो उनके विरूद्ध ब्लेक लिस्ट करने की कार्यवाही की जाए। उन्होंने किसानों को खाद बीज उच्च किस्म के होकर समय पर मिले इस बात के निर्देश दिए। बैठक में कृषि के अलावा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं विद्युत विभाग के कार्यो की समीक्षा की गई।

Share This News :