Home > अपना शहर ,
300 साल पुराने मंदिर से 50 किलो सोने का कलश चोरी, गुस्साए लोगों ने बाजार बंद रखा

शिवपुरी. à¤¶à¤¿à¤µà¤ªà¥à¤°à¥€ के खनियाधाना में चोरों ने 300 साल पुराने एक मंदिर से 50 किलो सोने का कलश चुरा लिया। कलश की कीमत करीब 15 à¤•रोड़ à¤¬à¤¤à¤¾à¤ˆ जा रही है। चोरों ने देर रात इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया। इससे नगर के लोगों में आक्रोश है और बाजार बंद का आह्वान किया है। पुलिस ने डॉग स्क्वॉड एंव फिंगर प्रिंट एक्पर्ट को भी बुलाया घटनास्थल की जांच की। रियासत कालीन श्रीराम मंदिर राजमहल में बना हुआ है और मंदिर का कलश भी काफी पुराना है। ऐतिहासिक धरोहर होने से इसका महत्व और कीमत काफी ज्यादा हो सकती है। मंदिर के कलश का डिजाइन ओरछा के मंदिर का कलश दोनों एक समान हैं।

5 साल पहले भी हुई थी कलश चुराने की कोशिश : à¤¬à¤¤à¤¾à¤¯à¤¾ जा रहा है कि पांच साल पहले भी इस कलश को चोरी करने की कोशिश की गई थी, लेकिन उस वक्त चोरों के मंसूबे कामयाब नहीं हो पाए थे। इससे पहले खनियाधाना और भोती के जैन मन्दिर से सदियों पुरानी जैन प्रतिमाएं भी चोरी हुई हैं, लेकिन इतनी बड़ी चोरी ने नगर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए।

ऐतिहासिक महत्व के इस प्राचीन मंदिर में सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं :मंदिर शहर की बीच बस्ती में राजमहल के अंदर स्थित है। इसकी सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। खनियाधाना एक स्वतंत्र रियासत थी। यहां कई प्राचीन मंदिर हैं, लेकिन आज तक किसी पुरातत्व विभाग ने यहां की सुध नही ली, यही वजह है कि यहां का कोई भी मंदिर पुरातत्व विभाग की संरक्षण सूची में शामिल नहीं है। एसडीओपी ने इस मामले में लोगों से 24 घंटे का समय मांगा है। बताया जा रहा है की करीब 15 महीने पहले मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए नांदेड़ ( महाराष्ट्र) के कारीगर आए थे। पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है।

Share This News :