Home > अपना शहर ,
नैरोगेज ट्रेन पर पथराव, चालक और यात्री हुए घायल

मुरैना।  à¤—्रामीणों द्वारा ट्रेन पर पथराव की घटना सामने आई है। घटना सुमावली से बानमोर के बीच नैरोगेज ट्रेन में हुई। पथराव की इस घटना में ट्रेन ड्राइवर के अलावा कुछ यात्रियों को भी चोटें आईं हैं। ग्रामीणोंं ने बड़े-बड़े पत्थर और ईंट से हमला किया।

मिली जानकारी के मुताबिक ग्वालियर से पहले करहधाम के पास सुमावली से बानमोर नैरोगेज ट्रेन पर अज्ञात लोगों द्वारा पथराव किया। अचानक हुई इस घटना में कुछ यात्री घायल हो गए क्योंकि उन्हें संभलने का मौका ही नहीं मिला। गांव के पास से गुजर रही ट्रेन पर अचानक पथराव शुरू हो गया। स्थानीय लोगों ने ट्रेन पर ईंटें फेंकी। इस घटना में ट्रेन चालक भी घायल हो गया।

बताया जा रहा है कि करहे धाम से लौट रहे यात्रियों ने ट्रेन को जंगल में ही रोकने की कोशिश की। लेकिन ट्रेन ड्राइवर गाड़ी नहीं रोकी। इससे नाराज लोगों ने ट्रेन ड्राइवर के केबिन और बोगियों पर पत्थर बरसा दिए। फिलहाल जीआरपी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पथराव करने वाले लोगों की पहचान की जा रही है।

Share This News :