Home > अपना शहर ,
लोकायुक्त पुलिस के छापे की भनक लगी तो असिस्टेंट कमिश्नर रिकॉर्ड लेकर भागे

भोपाल.आय से अधिक संपत्ति के मामले में लोकायुक्त पुलिस ने शनिवार को मंडला में पदस्थ आदिवासी विकास के असिस्टेंट कमिश्नर संतोष शुक्ला के भोपाल, इंदौर, रीवा शहर व पुरवा गांव और मंडला के ठिकानों पर à¤›à¤¾à¤ªà¥‡ à¤®à¤¾à¤°à¥‡à¥¤ छापे की कार्रवाई होने की सूचना लीक हो गई और शुक्ला अपने परिवार व बेनामी संपत्ति के दस्तावेजों के साथ लापता हो गए।

एक टीम ने भोपाल के वैशाली नगर स्थित उनके घर, जबकि लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने मंडला और रीवा स्थित घर, सरकारी आवास, दफ्तर और इंदौर स्थित घर पर छापा मारा। इस दौरान लगभग 6 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति मिली है। शुक्ला रीवा के रहने वाले हैं। रीवा में शनिवार तड़के चार बजे छापामारी उस समय की गई जब उनके परिवार के लोग गहरी नींद में थे।

संपत्ति का आकलन किया जा रहा:यहां तीन करोड़ से ज्यादा की संपत्ति सामने आई है। वैशाली नगर के मकान नंबर 62 में लोकायुक्त की टीम ने सागौन के बेशकीमती फर्नीचर, कार और दोपहिया वाहन समेत करीब 20 लाख की सामग्री मिली है। वैशाली नगर में शुक्ला की पत्नी व बेटा रहता है। हालांकि छापे के दौरान दोनों ही घर में नहीं थे। इंदौर में भी एक मकान की सूचना मिली है। अब तक इनकी संपत्ति का आकलन नहीं हो सका है।

Share This News :