Home > अपना शहर ,
कांग्रेस ने वोटों के लिए गरीबों का शोषण किया : शिवराज

मुख्यमंत्री  à¤¶à¤¿à¤µà¤°à¤¾à¤œ सिंह चौहान  à¤œà¤¨ आशीर्वाद यात्रा लेकर शनिवार को दतिया और भिंड जिले के छह विधानसभा क्षेत्राें में पहुंचे। सुबह सवा चार बजे श्रीधाम एक्सप्रेस से दतिया पहुंचने के बाद à¤®à¥à¤–्यमंत्री à¤¨à¥‡ पत्नी साधना सिंह के साथ मां पीतांबरापीठ के दर्शन किए और उसके बाद भांडेर रवाना हो गए।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जगह-जगह सभाओं में कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि उसने गरीबी हटाओ का नारा देकर वोटों के लिए गरीबों का शोषण किया। जबकि भाजपा ने उनको गरीबी के अभिशाप से मुक्त करने के लिए काम किया है।

कांग्रेस शासन में गरीबों को पीने के लिए पानी नसीब नहीं हुआ:चौहान ने राज्य के इस हिस्से में जन आशीर्वाद यात्रा आरंभ करते हुए भांडेर के मेला मैदान में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने गरीबी हटाओ का नारा दशकों पहले दिया था लेकिन उसने गरीबों को क्या दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल बात करती रही और गरीब बदहाल होकर मरते रहे। कांग्रेस ने गरीबों का वोट लेने के लिए शोषण किया, लेकिन भाजपा की सरकार ने गरीबों की तकदीर बदलने का काम किया है। गोहद में सीएम ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में चंबल नदी का पानी नागरिकों को नसीब नहीं हुआ, सिंचाई योजनाएं हम लेकर आए।

गाेहद में रोड शो किया:भांडेर में सभा संबोधित करने के बाद लहार, सेंवढ़ा, मेहगांव और भिंड विस क्षेत्र में भी सभा की। मुख्यमंत्री ने दोनों जिलों की यात्रा में सिर्फ गोहद विस में दो जगह (गोहद और मौ) में जनसभा की, शेष सभी विस में एक-एक सभा ही की।

Share This News :