Home > अपना शहर ,
मेवाणी की ग्वालियर यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट ,मकरंद सिंह बौद्ध गिरफ्तार -जेल भेज दिया गया

ग्वालियर।गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवाणी के ग्वालियर दौरे के बाद 9 अगस्त को  à¤ªà¥à¤°à¤¸à¥à¤¤à¤¾à¤µà¤¿à¤¤ एस सी -एस टी एक्ट à¤®à¥‡à¤‚ किए गए संशोधन के खिलाफ देश व्यापी आंदोलन को देखते हुए ग्वालियर में पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड में à¤† à¤—या है। एससी-एसटी वर्ग के लोगों से जुड़े राजनीतिक व सामाजिक संगठन क्षेत्रों में लगातार बैठकें कर रणनीति बना रहे हैं। वहीं पुलिस ने इस आंदोलन को देखते हुए पहले की हिंसा में नामजद लोगों को गिरफ्तार करना शुरू कर दिया है। क्राइम ब्रांच ने सम्यक समाज संघ (एस 3) के राष्ट्रीय सुरक्षा प्रभारी मकरंद सिंह बौद्ध को गिरफ्तार कर लिया है और उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। मकरंद के खिलाफ 2 अप्रैल को हिंसा फैलाने का केस थाटीपुर एवं मुरार थाने में दर्ज है।

2 अप्रैल को हिंसा फैलाए जाने के मामले में सूत्रधार व 32 मामलों में आरोपी के तौर पर नामजद एस 3 के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाखन बौद्ध ने फिर खुली चुनौती दी है कि 9 अगस्त को यह आंदोलन पूरी ताकत से किया जाएगा। पुलिस इतने केस दर्ज होने के बाद भी लाखन को गिरफ्तार नहीं कर सकी है और अब वह फिर नए आंदोलन की तैयारी में जुटा है। दलित संगठनों द्वारा भारत बंद के आव्हान के साथ यह आंदोलन किया जाएगा। शासन-प्रशासन के पास भी इस आंदोलन को लेकर सूचनाएं पहुंच रही हैं और प्रशासनिक स्तर पर आंदोलन को रोकने व होने पर निपटने के लिए मंथन शुरू हो चुका है।

Share This News :