Home > अपना शहर ,
सरकार अब मठ - मंदिर के पुजारियों को भी देगी किसान का दर्जा

अब मठ मंदिरों के कर्ताधर्ता और पुजारियों को सरकार किसान का दर्जा देगी, जिनके पास शासकीय जमीन है। यह बात भैंसवामाता मंदिर स्थित धर्मशाला में आयोजित जिले के समस्त पुजारियों की बैठक में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त निगम अध्यक्ष पं. योगेन्द्र महंत ने कही। महंत ने कहा कि सरकार जल्द ही कैबिनेट की बैठक में उक्त प्रस्ताव पास करेगी। हमने मुख्यमंत्री से इस विषय में बात की है। अब पुजारियों का नाम भी खसरा, बी-वन में जोड़ा जाएगा। इस अवसर पर शनि मंदिर पचोर के संस्थापक रामगिरि महाराज, जिलाध्यक्ष गोपाल बैरागी, ट्रस्ट समिति के वरिष्ठ सदस्य रामचन्द्र नागर भी उपस्थित थे। राज्य मंत्री का स्वागत भैंसवामाता मंदिर पुजारी संघ के पण्डा नारायण सिंह नागर, महेश नागर, सूरज सिंह पण्डा, कैलाश नागर, राकेश भिलाला द्वारा आतिशबाजी कर किया गया। महंत ने बीजासन माता की पूजा भी गई। धर्मशाला प्रांगण में पौधारोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया।

Share This News :