Home > अपना शहर ,
मुरैना के दो कांवडिय़ां की दुर्घटना में मौत ,बस ने रौंदा

मुरैना. à¤•ांवड़ के लिए जल भरने हरिद्वार जा रहे दो कांवड़ियों की शुक्रवार को सुबह बुलंदशहर में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मुरैना जिले के निवासी इन कांवडिय़ों की मौत पर मुख्यमंत्री à¤¯à¥‹à¤—ी आदित्यनाथ    à¤¨à¥‡ à¤¶à¥‹à¤• जताया है और और इनके परिजनों को दो-दो लाख रुपए की सहायतार्थ राशि देने की घोषणा की है। हरिद्वार से कांवड़ भरकर लौटते समय बस ने रौंद दिया। इसमें दो कांवड़ियों की मौत हो गई और 5 कांवड़िए घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मध्य प्रदेश के जिला मुरैना थाना रामपुर क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी दर्जनभर शिवभक्तों का जत्था गुरुवार को देर शाम हरिद्वार कावड़ लेने के लिए रवाना हुआ था। जहां से लौटते समय आज सुबह थाना खुर्जा देहात क्षेत्र के गांव मामन के निकट पहुंचे। इसी दौरान रोडवेज बस ने सड़क किनारे पैदल चल रहे कावडिय़ों को रौंद दिया। हादसे में भूप सिंह उर्फ कल्ला (25) पुत्र बाबू रावत और मूला (21) पुत्र लटूर की मौत हो गई। इनके साथ ही गांव के सलेमपुर निवासी वेदप्रकाश, धर्मसिंह, रिंकू, रूप सिंह समेत पांच कावड़िए घायल हो गए। जिन्हें खुर्जा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

यूपी के मुख्यमंत्री ने दी सहायता राशि :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुर्जा (बुलंदशहर) में दुर्घटना में कांवड़ यात्रियों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने हादसे में दिवंगत हुए कांवड़ यात्रियों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना भी व्यक्त की है। मुख्यमंत्री  ने हादसे में मारे गए कांवडिय़ों के परिवार के लोगों को दो-दो लाख तथा गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की है।

Share This News :