Home > अपना शहर ,
कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज ,दो दर्जन घायल -ट्रॉमा सेंटर में भर्ती

ग्वालियर .कांग्रेस के पूर्व बिधायक प्रदुम्मन सिंह तोमर के साथ आंदोलन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर प्रदुम्मन की गिरफ्तारी के बाद जमकर लाठियां भांजी ,जिसमे कुछ कार्यकर्ताओं को ज़्यदा चोटें आईं हैं ,उन्हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है .साथ ही कुछ कार्यकर्तों को मामूली चोटें हैं .श्री तोमर पुलिस लाइन से रिहा होने के बाद सीधे ट्रॉमा सेंटर पहुंचे और अपने साथियों से मिले .उन्होंने बकीलों से भी चर्चा की है .प्रदुम्मन सिंह तोमर ने कहा है की बे लाठी चार्ज के खिलाफ चुप नहीं बैठेंगे .

Share This News :