Home > अपना शहर ,
अगस्त के आखिरी सप्ताह में भाजपा खेलेगी पहला मास्टर स्ट्रोक, कांग्रेस-बसपा के गठबंधन से पहले होगा बड़ा राजनीतिक धमाका

भोपाल। अगस्त के आखिरी सप्ताह में भारतीय जनता पार्टी विरोधी दलों के खिलाफ पहला मास्टर स्ट्रोक खेलेगी। इससे पहले भाजपा उन विधायकों के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ वन-टू-वन मीटिंग कराएगी जिनके टिकट à¤•ाटे à¤œà¤¾à¤¨à¥‡à¤‚ हैं। इस लिस्ट में करीब एक दर्जन मंत्री और 50 के करीब विधायक भी शामिल हैं। पार्टी उन तमाम रिपोर्टों को उनके सामने रखेगी जिसमें ये बताया गया है कि विधायक या मंत्री की क्षेत्र में स्थिति क्या है। चुनाव के बाद अगर सरकार बनती है तो उनको कहां एडजस्ट किया जाएगा, ताकि उनका रुतबा बना रहे।पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्वालियर-चंबल संभाग के बहुजन समाज पार्टी और समाज वादी पार्टी के कुछ बडे नेताओं ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की जनआशीर्वाद यात्रा के दौरान उनसे संपर्क किया है और कुछ नेता मुलाकात भी कर चुके हैं। बसपा, सपा और कांग्रेस के संभावित गठबंधन से पहले ही कोई बड़ा राजनीतिक धमाका हो सकता है। इस मुद्दे को लेकर भाजपा में गुप्त बैठकों का दौर जारी है। खबर है कि इसी मुद्दे को एक बैठक  सीएम हाउस में हुई। जो देर रात एक बजे तक चली।

Share This News :