Home > अपना शहर ,
जल विहार में शंकराचार्य की मूर्ति को तोड़ने का प्रयास

ग्वालियर। जल विहार में स्थापित शंकराचार्य की मूर्ति को तोड़ने का प्रयास करने का मामला सामने आया है, असामाजिक तत्वों ने मूर्ति से छेडछाड कर मूर्ति को तोडके का प्रयास किया। वहीं मूर्ति की छड़ी गायब कर दी गई और आंख, हाथ वगैरह से छेड़छाड़ की गई। घटना को अंजाम देने वाले असामाजिक तत्वों को पकडने की वहां तैनात सुरक्षाकर्मियो द्वारा कोशिश भी की गई लेकिन वे मौके से फरार हो गये। घटना का पता चलते ही पुलिस व निगम के अधिकारी मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने गार्ड की शिकायत पर अज्ञात लोगां के खिलाफ पडाव थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
अष्ट धातु की बनी इस मूर्ति का लोकापर्ण 10 जनवरी 2018 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने किया था। बदमाशों ने गार्ड के साथ भी बहस की, घटना को सुबह 3.30 बजे अंजाम दिया, गार्ड ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है, इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच की। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Share This News :