Home > अपना शहर ,
पलटी बस, डेढ़ दर्जन यात्री घायल, टायर फटने से हुआ हादसा

भिंड/मथुरा। à¤¯à¤®à¥à¤¨à¤¾ एक्सप्रेस वे पर रविवार देर रात भिंंड से दिल्ली जा रही प्राइवेट बस का महावन क्षेत्र में टायर फट गया। टायर फटने सेे बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस दुर्घटना मेंं डेढ़ दर्जन यात्री घायल हो गए। दो की हालत गंभीर है।

जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश के भिंड से प्राइवेट स्लीपर बस दिल्ली जा रही थी। बस में करीब 75 यात्री थे। मथुरा केे थाना महावन क्षेत्र में माइल स्टोन 118 के पास टायर फटने से बस बेकाबू हो गई। सड़क पर लहराते हुए डिवाइडर से टकराकर पलट गई। यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस और बचावकर्मी पहुंचेे। उन्होंने यात्रियों को बस से निकाला। कुछ यात्री बस मेें बुरी तरह फंस गए थेे, इस पर गैस कटर से बस का कुछ हिस्सा काटकर फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला।

हादसे में लालू प्रसाद, गंगाराम, रंजीत एवं सलीम निवासी भिंंड, राजू, मंजू, अक्षय, नितिन, वर्षा, राधा, सुमेर निवासी दिल्ली, पिंंकी निवासी बहादुरगढ़, भूरी देवी एवं रहीस निवासी आगरा समेत डेढ़ दर्जन यात्री घायल हो गए। दो की हालत गंभीर बताई गई है।

Share This News :