Home > अपना शहर ,
दो वोटों से जीती कांग्रेस उम्मीदवार

मंदसौर, नीमच। à¤¤à¥€à¤¨ अगस्त को हुए सरवानिया महाराज नगर के वार्ड नौ के उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस की ओर से एक-एक प्रत्याशी आमने-सामने थे। भाजपा की ओर से सुमन रमेश पाल और कांग्रेस की ओर से ललिता बाई भेरूलाल पाल मैदान में थे। मंगलवार को हुई मतगणना में कांग्रेस उम्मीदवार ललिता बाई 2 वोटों से वार्ड पार्षद का चुनाव जीत गई।इस खबर के आते ही नगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह संचारित हो गया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में एक दूसरे को बधाई देते हुए ललिता बाई भेरूलाल पाल को बधाई देने वाले तांता लग गया। उधर मंदसौर के शामगढ़ में नगर परिषद के वार्ड एक के उपचुनाव में भाजपा के दिलीप प्रजापति 48 मतों से à¤œà¥€à¤¤à¥‡ .

Share This News :