Home > अपना शहर ,
रेत से भरा ट्रैक्टर तहसीलदार पर चढ़ाने की कोशिश, भागकर बचाई जान

गुना/मधुसूदनगढ़। à¤œà¤¿à¤²à¥‡ में रेत माफिया पर प्रशासन लगाम कसने में नाकाम साबित हो रहा है। इधर, बेखौफ माफिया लगातार रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन करने में लगा है। इतना ही नहीं, अधिकारियों पर जानलेवा हमला करने से भी नहीं चूक रहा है।

ऐसा ही मामला सोमवार रात मधुसूदनगढ़ थानाक्षेत्र में सामने आया, जहां रेत से भरे ट्रैक्टर को रोकने पर ड्राइवर ने तहसीलदार पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की। ऐसे में उन्हें भागकर अपनी जान बचाई। मधुसूदनगढ़ तहसीलदार लोकेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि राजस्व सीमा से करीब सात किमी दूर सुठालिया क्षेत्र में मां वैष्णोदेवी का मंदिर है।

Share This News :