Home > अपना शहर ,
पानी की समस्या हल कराने के लिए नलकूप खनन कराया जायेगा : डॉ. सिकरवार

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, जन उत्थान न्यास के अध्यक्ष और पार्षद डॉ. सतीश सिंह सिकरवार ने वार्ड क्र.21 में स्थित माहौर मौहल्ला, दुल्लपुर में लगी जन चौपाल में कहा हैं कि क्षेत्र की हर समस्या का समाधान करने के लिए में आपके साथ हर समय खड़ा हुआ हूं। आपकी समस्या के निदान के लिए तथा क्षेत्र की जनता को बुनियादी सुविधा दिलाये जाने के लिए हर स्तर तक संघर्श करूंगा। डॉ. सिकरवार ने उपस्थित जन समुदाय का आव्हान करते हुये कहा कि अपने घर के आस-पास के क्षेत्र को स्वच्छ बनाये और दूसरो के लिए प्रेरणा बनें। कचरा डस्टबिन में ही डाले, इधर-उधर कचरा डालने से गंदगी बढ़ती हैं और कई गंभीर बीमारियों का कारण बनती हैं। अपने क्षेत्र को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने का दायित्व आप लोगो का ही हैं।
जन चौपाल में डॉ. सिकरवार द्वारा क्षेत्र के लोगो से उनकी समस्यायें एक-एक कर पूछी और नागरिकों ने भी सड़क, पानी और बिजली आदि समस्यायें बताइंर्। डॉ. सिकरवार ने उन्हें शीघ्र पूर्ण करने का वादा किया। डॉ. सिकरवार ने नागरिकों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं को महापौर के समक्ष और परिषद् मेंं रखकर उनका निराकरण करवाया जायेगा। नागरिकों ने जन चौपाल संवाद के दौरान कहा कि आपका जनउत्थान न्यास सर्वहारा वर्ग की भलाई के लिए काम कर रहा है, जिसकी हम प्रशंसा करते हैं ।
इस मौके पर डॉ. सिकरवार द्वारा क्षेत्र के भ्रमण के दौरान अवधेश कौरव, विजय बहादुर त्यागी, सुरेश प्रजापति, मुकेश बरैया, श्रीमती शांती देवी, श्रीमती मुन्नी बाई, श्रीमती सरस्वती माहौर, श्रीमती रामकुमारी माहौर, श्रीमती श्यामवती, श्रीमती मंजू माहौर, श्रीमती सरोज माहौर, श्रीमती रामकुमारी साहू, बाबूराम राजौरिया आदि उपस्थित रहें।

Share This News :