Home > अपना शहर ,
BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में राजनाथ सिंह बोले, 'गरीबों का ध्यान रख रही केन्द्र सरकार'

मेरठ। à¤ªà¥à¤°à¤¦à¥‡à¤¶ बीजेपी कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक का उद्घाटन करते हुए राजनाथ सिंह ने योगी सरकार की जमकर तारीफ की। मेरठ में आयोजित बैठक में राजनाथ सिंह ने कहा कि योगी आदित्यनाथ हुकूमत चलाने में कामयाब रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2019 की जीत का एक्सप्रेस वे यूपी से होकर गुजरेगा।

राजनाथ सिंह ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को समझना चाहिए कि आजादी उपहार में हासिल नहीं हुई है। प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की शुरुआत मेरठ से हुई थी। हम राजनीति सत्त्ता चलाने के लिए नहीं देश चलाने के लिए करते हैं। मोदी के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का मस्तक ऊंचा हुआ है। कांग्रेस और विपक्षी दल को काम पच नहीं रहा है। कांग्रेस के काठ की हांडी दोबारा नहीं चढ़ेगी।

राहुल गांधी पर बोला हमला-

राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी की झप्पी को चिपको अभियान बताया। कहा कि जो संसद की गरिमा नहीं बना सकता वह प्रधानमंत्री बनने का स्वप्न देख रहा है। राजनाथ ने कहा कि आज दुनिया से निवेशक भारत की ओर आकर्षित हो रहे हैं। भारत के प्रति विश्‍व में आकर्षण बढ रहा है। कांग्रेस ने जाति मजहब में बांटने की राजनीति की है। सत्ता हासिल हो या न हो समाज को बंटने नहीं देंगे।

Share This News :