Home > अपना शहर ,
सुल्तानगढ़ वॉटरफाल पर ऐसे तीन वीरों ने बचाई 40 जिंदगियां

शिवपुरी। à¤¸à¥à¤²à¥à¤¤à¤¾à¤¨à¤—ढ़ वॉटरफाल में बाढ़ के बीच पत्थर पर 40 जिंदगियां फंस गई थी। अंधेरा घिर आने पर सभी सुबह होने का इंतजार कर रहे थे। तभी भागीरथ, निजाम शाह और रामसेवक देवदूत बनकर सामने आए और उन्होंने सभी को बाहर निकालने का वादा किया।

तीनों ने जान की परवाह न करते हुए चट्टान पर पहुंचे और एक-एक कर सभी को नदी किनारे पहुंचा दिया। लोगों की जान बचाने वाले भागीरथ ने बताया कि हम अपनी जान की परवाह नहीं थी, लेकिन उन लोगों की फिक्र थी जो चट्टान पर फंसे थे।

भागीरथ का कहना है कि हम इस स्थान को अच्छे से जानते हैं। यहां आने वाले सैलानियों को पानी बढ़ने पर चेतावनी भी देते रहते हैं। रात में जब सभी रेस्क्यू के लिए सुबह का इंतजार करने लगे तो हमें लगा कि रात में पानी बढ़ गया तो सभी लोग डूब जाएंगे।इसके बाद हमने यहां मौजूद अधिकारियों से बात की और उन्हें विश्वास दिलाया कि सभी को 15 मिनट में निकाल लेंगे। इसके बाद हम तेज बहते पानी में उतरकर चट्टान तक पहुंचे और सभी को किनारे पहुंचाया। तीन लोगों की इस टीम में निजाम शाह भी शामिल रहे जिन्होंने सभी की जान बचाई।सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शिवपुरी की घटना पर कहा कि जिन लोगों ने 40 लोगों की जिंदगियां बचाई उन्हें 5-5 लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा। सीएम ने कहा कि मैं खुद उन्हें सम्मानित करूंगा। रामसेवक प्रजापति और निजाम खान जैसे कई लोगों ने वीरता की मिसाल कायम की है, ये असली हीरो हैं।

 

Share This News :