Home > अपना शहर ,
इमरान के शपथ ग्रहण के लिए सिद्धू पहुंचे पाकिस्‍तान, अटल जी को किया याद

अमृतसर। à¤¨à¤µà¤œà¥‹à¤¤ सिंह सिद्धू पाकिस्‍तान पहुंच गए हैं। सिद्धू पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को अपना राजनीतिक आदर्श कहते हैं लेकिन उनके अंतिम संस्‍कार में न जाकर वह पूर्व क्रिकेटर व अपने मित्र इमरान खान के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण के समारोह में भाग लेने गए हैं।

 

अलबत्‍ता उनको पाकिस्‍तान जाकर वाजपेयी की याद जरूर आई। उन्‍हाेंने कहा, पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी भारत-पाकिस्‍तान के बीच अमन चाहते थे। वह आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन जिंदगी यूं ही चलती रहती है। मैं यहां अमन का पैगाम लाया हूं।लाहौर जाते हुए नवजोत सिंह सिद्धू ने वाघा बार्डर पर पाकिस्तानी मीडिया से खुलकर बात की और खुद को अमन का दूत बताया। सिद्धू बाेले, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जाने का बहुत अफसोस है।

वाजपेयी भी भारत और पाकिस्तान के बीच अमन चाहते थे। इसीलिए वह बस लेकर लाहौर आए थे। वह कहा करते थे कि जब पड़ोस में आग लगी हो तो उसका ताप, मुझ तक भी आता है।

उन्होंने कहा कि आज अटल बिहारी वाजपेयी हमारे बीच में नहीं हैं, लेकिन जिंदगी यूं ही चलती रहती है। उन्होंने अमन की जो बात शुरू की थी, मैं उसे आगे बढ़ाने आया हूं।

सिद्धू ने कहा कि उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत भी पाकिस्तान से जाकर ही की थी जब वाजपेयी साहब के साथ बस में लाहौर आया था। अटल जी ने अमृतसर से लोकसभा चुनाव लड़ने को कहा और मुझे सांसद बना दिया।

नवजोत सिंह सिद्धू ने मीडिया कर्मियों के बार- बार कुरेदने के बावजूद राजनीति पर कोई टिप्पणी नहीं की। उन्होंने कहा कि कुछ काम सरकारों के होते हैं, उनमें दखल अंदाजी नहीं करनी चाहिए।

इस दौरान वह इमरान खान की तारीफ करने से कतई नहीं चूके। उन्‍होंने इमरान खान की शान में खुद कसीदे पढ़े। उन्होंने कहा, मैं पाकिस्‍तान एक दोस्त के बुलावे पर आया हूं।

अपने खास शायराना अंदाज में सिद्धू ने कहा,' प्यार, अमन ते खुशहाली दा रूप बण के, मेरा यार इमरान खान दिलदार जीवे।' उन्होंने कहा कि इमरान खान को क्रिेकेट खेलते हुए बरसों देखा है।

Share This News :