Home > अपना शहर ,
छात्र को पढ़ाई के लिए दी सहायता

ग्वालियर। गरीबों की मदद करने वाली शहर की सक्रिय सामाजिक संस्था जन उत्थान न्यास की ओर से गरीब परिवार को बच्चे की पढाई के लिए आर्थिक सहायता न्यास के अध्यक्ष, भाजपा नेता एवं पार्षद डॉ. सतीश सिंह सिकरवार ने न्यास कार्यालय ललितपुर कॉलोनी में प्रदान की। 
न्यास के अध्यक्ष डॉ. सतीश सिंह सिकरवार ने अनुभव नरवरिया पुत्र बलराम नरवरिया निवासी वंषी की बगिया, ललितपुर कॉलोनी को कॉलेज की फीस जमा करने के लिए 15 हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। अनुभव नरवरिया के पिता बलराम नरवरिया की 3 वर्ष पहले सड़क दुर्घटना में पैर की हड्डी बुरी तरह टूट गई थी, जिसके बाद डॉक्टर ने ऑपरेशन कर पैर में रॉड डाल दी। लेकिन रॉड डालने के बाद भी बलराम का पैर आज तक ठीक नही हो पाया है, जिसके कारण बलराम कोई भी काम नही कर पाता है। इस दुर्घटना के एक साल बाद अनुभव की मां की छत से गिरने से मृत्यु हो गई थी। 
अनुभव की उम्र इतनी नही है कि वह कोई कार्य कर अपनी पढाई पूरी कर सके। अनुभव से जब कॉलेज द्वारा फीस की मंग की गई तो उसके पास कॉलेज की फीस जमा करने तक को पैसे नही थे। अनुभव ने पढाई बीच में ही छोडने का फैसला कर लिया था। जब इस बात का पता डॉ. सतीश सिंह सिकरवार को चला तो उन्होने तुरन्त ही अनुभव को न्यास कार्यालय में बुलाया और कॉलेज की फीस जमा करने के लिए 15 हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। इस मौके पर कोषाध्यक्ष अवध सिंह धाकरे, सहसचिव अवधेश कौरव,महेंद्र शुक्ला, प्रदीप तोमर, श्रीकृष्ण यादव, अशोक साहू, विजय बहादुर त्यागी, प्रचार सचिव सुरेश प्रजापति, बबलू खरे आदि मौजूद थे।

Share This News :