Home > अपना शहर ,
पार्थिव शिवलिंग निर्माण में बढ़-चढ़कर भाग ले रहा हैं हर समुदाय

 à¤¦à¤¤à¤¿à¤¯à¤¾ नगर देश के अंदर सामप्रादियक सौहादर्य एवं सदभाव के लिए जाना जाता है यहां की हवा  में गंगा जमुनी तहजीब की खुशबू है। दतिया में सभी त्यौहार आपस में मिलजुल कर मनाने की परम्परा है। ईद और रोजा इफ्तार, मोहर्रम में हिन्दू समुदाय बढ़-चढ़कर भाग लेता है जबकि होली, दीपावली आदि त्यौहार में मुस्लिम समुदाय आगे रहता है। यहां का दशहरा सम्प्रदायिक सदभाव की मिसाल है। 
    à¤®à¤§à¥à¤¯à¤ªà¥à¤°à¤¦à¥‡à¤¶ शासन के जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र द्वारा इस परम्परा को पोषित किया है। यहां पर स्थानीय स्टेडियम ग्राउण्ड में चल रहे पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं रुद्राभिषेक में मुस्लिम समुदाय बढ़-चढ़कर भाग ले रहा है। शनिवार 18 अगस्त की महा आरती में मुस्लिम समुदाय ने सम्मिलित होकर इस बात को चरितार्थ किया है। इस समुदाय के महिला पुरूषों ने महा आरती की और शिव भक्ति के गीत गाए। 
    à¤®à¤¹à¤¾ आरती में जनसंपर्क मत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया के साथ मुस्लिम समुदाय के सर्वश्री राहत अली जैदी, अशफाक खान, सत्तार बाबा, श्रीमती बॉबी खान, तारिक किलेदार, डॉ. सलीम कुरेशी, इकबाल खान, गुडडू कुरैशी, एसएन अली, वहीद खान एडवोकेट, काले खां, रसीद खां, अफजल खां, इसान खान, शाहरूख खान, अली खान के अलावा जानकी कुरेले, महेश सेन आदि सम्मिलित रहे।

Share This News :