Homeखास खबरे,अपना मध्यप्रदेश,
महाकाल की सवारी में शामिल होंगे सिंधिया

मप्र चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया 20 अगस्त सोमवार को बाबा महाकाल की सवारी में सम्मलित होकर गोपाल मंदिर से बाबा महाकाल की पूजा-अर्चना करेंगे। महाकाल की सवारी में शामिल होने का सिंधिया का संभवतः यह पहला अवसर है। इससे पहले सिंधिया महाकाल की नगरी उज्जैन की किसी भी सीट से आगामी विधानसभा चुनाव भी लड़ने का ऐलान कर चुके है। यहां बता दें कि सिंधिया महाकाल के परम भक्त है।

Share This News :