Home > अपना शहर ,
दुल्लपुर में नलकूप खनन के लिए हुआ भूमिपूजन

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, जन उत्थान न्यास के अध्यक्ष एवं पार्षद डॉ. सतीश सिंह सिकरवार ने क्षेत्र की जनता की मांग पर वार्ड क्र.21 में स्थित दुल्लपुर, मेला ग्राउण्ड में नलकूप खनन के लिए आज भूमिपूजन किया। इस अवसर पर भ् उपस्थित जन समुदाय को सबोंधित करते हुये डॉ. सिकरवार ने कहा कि इस नलकूप से क्षेत्र की जनता की पानी की समस्या का समाधान होगा। आज के बाद आप लोगों को पानी की कोई भी समस्या नहीं होगी। उन्होने कहा कि क्षेत्रीय जनता की कोई भी समस्या मेरे सामने आयेगी उसे तत्परता से हल करवाया जायेगा।डॉ. सतीश सिंह सिकरवार ने अपनी पार्षद निधि से नलकूप खनन की स्वीकृति दी है।
इस अवसर पर अवधेश कौरव, विजय बहादुर त्यागी, सुरेश प्रजापति, रामबाबू माहौर, शोभाराम माहौर, विश्वनाथ गुर्जर, अरविंद गुर्जर, चरण सिंह, संजय राजे आदि उपस्थित रहें।

Share This News :