Home > अपना शहर ,
भागवत कथा सुनने से आत्मा शुद्व होती है : आनंदेश्वर महाराज

ग्वालियर। फूलबाग मैदान में होने वाली श्रीमद् भागवत कथा की तैयारियां प्रारम्भ हो चुकी हैं। महार्षि वेद व्यास ज्ञान योग न्यास द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी फूलबाग मैदान में होने वाली श्रीमद् भागवत कथा कार्यसमिति की बैठक जी.वाय.एम.सी. क्लब में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में परम जगतगुरू आनंदेष्वर महाराज रहे। बैठक के प्रारम्भ में आनंदेश्वर महाराज द्वारा भागवत कथा के महात्मय पर प्रकाश डाला, उन्होने बताया प्रत्येक मनुष्य को जीवन में एक बार भागवत कथा करवाना क्यों जरूरी है। भागवत कथा से मन का शुद्धिकरण होता है तथा इससे संशय दूर होता है और शांति व मुक्ति मिलती है। कलियुग में कथा सुनने मात्र से व्यक्ति भवसागर से पार हो जाता है। भागवत पुराण हिन्दुओं के 18 पुराणों में से एक है। उसके बाद संस्था के संरक्षक एवं पार्शद डॉ. सतीश सिंह सिकरवार द्वारा बताया गया कि फूलबाग मैदाने में होने जा रही 1008 यजमानों के साथ भागवत कथा के लिए सभी शहरवासियों धर्म प्रेमी बंधुओं में अपार उत्साह है। कथा की सार्थकता जब ही सिद्ध होती है जब इसे हम अपने जीवन में व्यवहार में धारण कर निरंतर हरि स्मरण करते हुए अपने जीवन को आनंदमय, मंगलमय बनाकर अपना आत्म कल्याण करें। कार्यक्रम का संचालन महेन्द्र शुक्ला एवं आभार अवधेश कौरव ने व्यक्त किया।
संस्था के अध्यक्ष डॉ. राम पांडेय ने न्यास द्वारा अभी तक आयोजित धार्मिक कार्यक्रम, बीते वर्षो में सम्पन्न हुई 10 भागवत कथाओं एवं आगामी होने वाली 11 वां भागवत कथा के बारे में बताया गया। डॉ. पांडेय ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक फूलबाग मैदान में किया जा रहा है। भागवत कथा का पूजन एवं भण्डारा 8 अक्टूबर को होगा। कथा वाचन साध्वी सुश्री श्रृचा मिश्रा द्वारा किया जाएगा।
बैठक में सुशीलानन्द, सुसेन्द्र सिंह परिहार, श्रीमती विद्यादेवी कौरव, अवध सिंह धाकरे, लक्ष्मी नारायण रिक्षारिया, श्रीमती अनीता रिक्षारिया, डॉ. मनोज चतुर्वेदी, सतेन्द्र सिंह यादव, श्रीमती रशमी पुरोहित, श्रीमती बबीता डाबर, श्रीमती सीमा धूपड, अनिल शर्मा, विजय बहादुर त्यागी, सुरेश प्रजापति आदि लोंग उपस्थित रहे।
अटल जी को श्रद्धांजली अर्पित की
बैठक शुरू होने से पहले भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजली अर्पित की गई। डॉ. सतीश सिंह सिकरवार ने कहा कि अटल जी का व्यक्तित्व बहुत ऊॅचा था एवं बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। ऐसे महापुरूष की देश को जरूरत थी। अटल जी हमारे आदर्श रहे और हमेशा लोगों के दिलों में रहेंगे। उनको शत-शत नमन एवं भावपूर्ण श्रद्धांजली।

Share This News :