Home > अपना शहर ,
अटल जी को श्रद्धांजलि देने की सर्वदलीय सभा 22 को

ग्वालियर । भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धासुमन अर्पित करने शहर में 22 अगस्त को अपरान्ह में फूलबाग मैदान पर सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। सभा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश सरकार की नगरीय विकास मंत्री श्रीमती मायासिंह एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह सहित अन्य  जनप्रतिनिधि मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे। महापौर विवेक नारायण शेजवलकर ने सोमवार को फूलबाग मैदान पर पहुचकर कार्यक्रम की तैयारियों को जायजा लिया। इस अवसर पर अपर आयुक्त आबकारी शिवराज वर्मा, अपर कलेक्टर संदीप केरकेट्टा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतेन्द्र सिंह तोमर सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे। साथ ही देवेश शर्मा व रामेश्वर भदौरिया सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Share This News :