Home > अपना शहर ,
मूल्यांकन में दिए 10 नंबर, कॉपी निकलवाई तो पता चले 43 नंबर आए

ग्वालियर। à¤œà¥€à¤µà¤¾à¤œà¥€ विश्वविद्यालय में परीक्षा संबंधी प्री एंड पोस्ट कार्य करने वाली फर्म की लापरवाही तो आए दिन सामने आती ही रहती हैं अब मूल्यांकनकर्ताओं की लापरवाही भी बढ़ने लगी है। अभी हाल ही में एक मामला सामने आया है, जिसमें छात्रा को 10 अंक मिलना बताया गया। लेकिन छात्रा ने जब कॉपी निकलवाई तो उसमें 43 अंक निकले।

मामला तब उजागर हुआ जब गोपनीय विभाग के करेक्शन सेल से एक अंकसूची प्रभारी सहायक कुलसचिव एसएस तेबतिया के पास हस्ताक्षर होने आई। बीकॉम तृतीय सेम रेगुलर एटीकेटी, परीक्षा दिसम्बर-17 की परीक्षा में शासकीय गर्ल्स कॉलेज मुरार की छात्रा सपना गिरी को इंडियन कंपनी एक्ट के प्रश्न पत्र में 10 अंक मिले थे। छात्रा ने जब अपनी कॉपी निकलवाई तो पता चला कि हकीकत में उसके 43 नंबर आए हैं।

गलती उजागर होने पर बनवाई मूल्यांकनकर्ता द्वारा 43 के स्थान पर 10 अंक दर्ज किए जाने की गलती उजागर होने पर जेयू अधिकारियों ने छात्रा की नई अंकसूची तैयार करने निर्देश के बाद कर्मचारियों ने दूसरी अंकसूची बना दी है। अवकाश निपटते ही अंकसूची छात्रा को दे दी जाएगी।

कोर्ट तक जा चुके हैं मामले

पूर्व में भी इस तरह के अन्य मामले सामने आ चुके हैं। लगभग चार माह पूर्व भिंड की एक छात्रा का मामला कोर्ट में पहुंच गया था, जिसके बाद छात्रा की अंकसूची में करेक्शन कर दिया गया था।

गलती रोकने की थी व्यवस्था

जेयू परीक्षा नियंत्रक ने ओएमआर स्कैनर द्वारा सही अंक नहीं उठाने की समस्या को देखते हुए निर्देश दिए थे कि जिन विद्यार्थियों के प्राप्तांक दहाई अंक से कम हों, उनकी ओएमआर को एक बार जांच लिया जाए। यह व्यवस्था इसलिए बनाई थी, क्योंकि कई मामलों में ओएमआर में दहाई में दर्ज अंक गोले की स्याही फीकी होने के कारण केवल एक अंक ही स्कैन हो पा रहा था। यहां चूंकि अंक दहाई में ही दर्ज थे, इसलिए यह मामला पड़ताल में भी नहीं जा सका। इस मामले में किस पर क्या कार्रवाई होगी, इस पर जवाब के लिए परीक्षा नियंत्रक डॉ. राकेश कुशवाह

दूरभाष पर उपलब्ध नहीं हो सके।

Share This News :