Home > अपना शहर ,
क्राइम ब्रांच ने पकडा नकली बॉटलिंग प्लांट

ग्वालियर। क्राइम ब्रांच पुलिस ने चीप रेंज की सिल्वर जेट से महंगी ब्लैक डॉग स्कॉच बनाकर बाजार में बेचने वाले गिरोह को पकडने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियो के पास से डेढ लाख रूपये की नकली शराब बरामद की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर के जरिये सूचना मिली कि पुरानी छावनी इलाके के जिगरौली गांव में अवैध शराब की वॉटलिंग का कारोबार चल रहा है। मुखबिर की सूचना पर एस पी नवनीत भसीन ने क्राइम ब्रांच की टीम का गठन किया और उसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने जिगरौली गांव पहुंचकर सोनू कुशवाह के मकान पर छापामार कार्यवाही की। यहां पुलिस को शराब की अवैध बॉटलिंग होते हुए मिली ,पुलिस ने सोनू के साथ इस कारोबार में शामिल उसके भाई अशोक व राकेश को भी पकड लिया। पुलिस को मौके पर 8 पेटी चीप रेंज की सिल्वर जेट ,11 बॉटल ब्लैक डॉग स्कॉच और 48 बॉटल ब्लैंडर प्राइड मिली।  

Share This News :