Home > अपना शहर ,
अटलजी के अस्थि कलश के किए दर्शन

ग्वालियर । भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का अस्थि कलश बुधवार 23 अगस्त को रात में भाजपा कार्यालय मुखर्जी भवन में आम लोग एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के दर्शनार्थ रखा गया था, जिसके चलते आज मुखर्जी भवन पर आमलोग, सामाजिक संस्थान, स्कूली छात्र-छात्राएं एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके अस्थि कलश के दर्शन किए।

यह अस्थि कलश 24 अगस्त को सुबह 9.30 बजे भाजपा के जिला कार्यालय मुखर्जी भवन से जनकगंज, हनुमान चौराहा, जीवाजीगंज, कटी घाटी बहोड़ापुर, आनंदनगर, सागरताल चौराहा, जलालपुर चौराहा, पुरानी छावनी चौराहा, रायरू, बामौर गांव, बामौर नगर, नूराबाद, टेकरी, मुरैना बैरियर होते हुए चंबल नदी के लिए रवाना होगा। इससे पूर्व मप्र शासन में केबिनेट मंत्री एवं दक्षिण विधानसभा के विधायक नारायण सिंह कुशवाह ने 22 अगस्त को फूलबाग पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा के बाद कलश को लेकर मुखर्जी भवन आए और स्थापित किया।

आज भाजपा कार्यालय मुखर्जी भवन पर श्रद्धांजलि देने वालों में मंत्रीगण जयभान सिंह पवैया, नारायण सिंह कुशवाह, संभागीय संगठन मंत्री शैलेंद्र बरूआ, जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा, जीडीए अध्यक्ष अभय चौधरी, साडा अध्यक्ष राकेश जादौन, पूर्व साडा अध्यक्ष जयसिंह कुशवाह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वेदप्रकाश शर्मा, राजेश सोलंकी, जयप्रकाश राजौरिया, राजेश दुबे, डॉ अरविंद राय, शरद गौतम, पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष समीक्षा गुप्ता, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मधुसूदन भदौरिया, पिछडा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष राकेश गुप्ता, अशोक जादौन, रामेश्वर भदौरिया, कनवर मंगलानी, श्रीमती कमला सोनी, सुनीता शिवहरे, श्रीमती रेखा धौलाखंडी, श्रीमती नीता सिंघल, जिला मंत्री दीपक शर्मा, देवेंद्र पवैया, हरि सिंह तोमर, सोनू मंगल, राकेश खुरासिया गजेन्द्र राठौर, श्रीमती रीना सोलंकी, श्रीमती गीता बडौरी, कोषाध्यक्ष प्रमोद खंडेलवाल, अरूण कुलश्रेष्ठ, कार्यालय प्रभारी विनोद शर्मा, मंडल अध्यक्षगण योगेश जैन, रामनिवास तोमर, दारासिंह सेंगर, रामप्रकाश परमार, विजय सक्सैना, जयंत शर्मा, महेंद्र सिंह सोलंकी, रमेश सेन, तिलकराज बैरी, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विनय जैन, प्रतीक तिवारी, विक्रांत भदौरिया, अभिनंदन त्यागी, गोपाल गांगिल, राजू सेठ, विवेकप्रतापसिंह चौहान, हरीश यादव, निर्दोष शर्मा, भरत दांतरे, श्रीमती खुशबू गुप्ता, धर्मेंद्र आर्य, बलराम बघेल, मनीष मांझी, परवेज खान, नूतन श्रीवास्तव सहित पार्टी कार्यकर्ता एवं आमजन शामिल थे।

Share This News :