Home > अपना शहर ,
साल भर पहले गढ़ ली गई थी कलेक्टर को राजनीति में लाने की कहानी

रायपुर। à¤¸à¤¾à¤² भर पूर्व ही रायपुर कलेक्टर ओपी चौधरी को राजनीति में लाने के लिए पृष्ठभूमि तैयार कर ली गई थी। सूत्रों के मुताबिक एक उच्चाधिकारी ने राजनीति में लाने के लिए चौधरी को मोटिवेट किया। इसके बाद भी बात नहीं बनी तो भाजपा संगठन के शीर्ष नेता के बड़े ऑफर उनके सामने रखे गए। फिर क्या था, उन्हें खरसिया विधानसभा से चुनाव लड़ने की तैयारी गुपचुप तरीके से करने की हरी झंडी मिली। इसके लिए वे कई बार खरसिया में आना-जाना और अपने जातीय समीकरण को बैठाने के लिए गोपनीय ढंग से दौरा भी करने लगे थे। कलेक्टरी का कामकाज निपटाने के बाद वे अक्सर शाम को खरसिया क्षेत्र के विभिन्न समुदाय के लोगों के मुलाकात करना शुरू कर दिए थे।

इधर कलेक्टर की छवि को चमकाने के लिए सरकार ने भी उन्हें खुली छूट दे दी थी। इसके लिए कलेक्टर ने खुद एक तरकीब खोज ली। वह तरकीब थी खनिज न्यास निधि का इस्तेमाल कर रायपुर शहर में कई विकास कार्य कराना। लिहाजा वे ऑक्सीजोन और सेंट्रल लाइब्रेरी की आक्सीजोन रीडिंग योजना को सफल बनाने में जुट गए। इतना ही नहीं, बीते सालों में जब भी उन्हें युवाओं के बीच बोलने का मौका मिलता तो वे चूकते नहीं थे। à¤…फसर के हावभाव से अलग युवाओं को बताते थे कि किस तरह वे आइएएस बनने में परिवार के आर्थिक हालात से गुजरे वे कहीं भी युवाओं ये जरूर बता देते थे कि किस तरह आर्थिक तंगी और अभाव में कलेक्टर बनने के लिए मेहनत की। जुबानी जुमलेबाजी और बेलौस बोलने के अंदाज से वे युवाओं के एक आईकान के रूप में उभरे। इनके फेसबुक पर एक लाख से अधिक फॉलोअर्स भी हैं। बहरहाल इनकी मेहनत रंग लाई और भाजपा से कहीं से भी टिकट तय है। सूत्रों के मुताबिक चौधरी ने सिर्फ विधायक नहीं, बल्कि सरकार बनने पर खास स्थान मिलने के वादे पर आखिरकार इस्तीफा दे दिया।

 

Share This News :