Homeराज्यो से ,प्रमुख खबरे,slider news,
70 सालों तक देश में कुछ नहीं हुआ, यह कहकर भारतीयों का अपमान कर रहे मोदी: लंदन में राहुल

लंदन. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को यहां फिर एक बार मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अपने राज में न्यायपालिका, चुनाव आयोग और रिजर्व बैंक को कमजोर करके तोड़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश में यह कहकर भारत को अपमानित करते हैं कि 2014 से पहले 70 सालों में देश का कोई विकास नहीं हुआ।

रविवार को इंडियन ओवरसीज कांग्रेस को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि भारत ने दुनिया को भविष्य की राह दिखाई। यहां के लोगों ने यह मुमकिन किया और कांग्रेस ने उनकी मदद की। अगर प्रधानमंत्री कहते हैं कि उनके आने से पहले भारत में कुछ नहीं हुआ, तो वे कांग्रेस पर टिप्पणी नहीं कर रहे, बल्कि भारत के लोगों का अपमान कर रहे हैं।
दलितों-गरीबों की आवाज दबा रही सरकार : राहुल ने कहा कि भारत में इस वक्त दलितों, किसानों, गरीबों, अल्पसंख्यकों और आदिवासियों से कहा जाता है कि उन्हें कुछ नहीं मिलेगा और अगर उन्होंने इसके खिलाफ आवाज उठाई तो उनके साथ मारपीट की जाएगी। आज भारत में लोगों के साथ जाति और धर्म के आधार पर भेदभाव किया जा रहा है। पिछड़ों के साथ धोखा हो रहा है, जबकि अनिल अंबानी जैसे लोगों को फायदा पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एससी-एसटी एक्ट को खत्म कर दिया गया है और दलित वर्ग की स्कॉलरशिप भी रोक दी गई है।

Share This News :