Home > अपना शहर ,
दो एटीएम से 28 लाख रूपए हुए गायब

ग्वालियर । à¤—्वालियर शहर में एटीएम से लाखों रूपए गायब होने का मामला सामने आया है। एटीएम से रुपया गायब होने की वारदात दो एटीएम पर हुई। बताया जा रहा है कि दोनों एटीएम से करीब 28 लाख रूपया गायब हुआ है। इसके साथ ही एटीएम में कैश लोड करने वाला कर्मचारी भी लापता है। इसलिए शक है कि रकम गायब करने में वही शामिल हो सकता है। मंगलवार को दिन भर कैश लोडिंग कंपनी एटीएम का सर्वे कर उनके कैश बास्केट में भरी रकम का मिलान करती रहीं। शाम को इस बात की पुष्टी हो गई कि भारी मात्रा में एटीएम से कैश गायब है। इसके बाद मामले की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This News :