Home > अपना शहर ,
छेड़छाड़ : आरोपित को चालान पेश होने के 3 दिन में 2 साल के कारावास की सजा

उमरिया। à¤¬à¤¿à¤°à¤¸à¤¿à¤‚हपुर पाली सिविल न्यायालय के प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट विकास कुमार शर्मा की अदालत ने बुधवार को छेड़छाड़ के एक मामले में चालान पेश होने की तारीख से 3 दिन में आरोपित सिनोद चौधरी को दो साल के कारावास की सजा सुनाई।

आरोपित पर 500 रुपए जुर्माना भी लगाया गया है। 12 अगस्त को हुई छेड़छाड़ के इस मामले में बिरसिंहपुर पाली थाने में 13 अगस्त को मामला दर्ज किया गया था और 27 अगस्त को चालान पेश किया गया। 

एक दिन में हुई गवाही

सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी प्रकाश चंद्र सोनी ने बताया कि मामले की तेजी से सुनवाई करते हुए न्यायालय ने एक ही दिन में 28 अगस्त सभी गवाहों की गवाही दर्ज कर ली थी।

अगले दिन बुधवार को 29 अगस्त को आरोपित को सजा सुना दी गई। अभी तक देश में दुराचार के मामले में सबसे तेज फैसले आने की जानकारी सामने आई है। छेड़छाड़ के मामले में सबसे तेज फैसला आने का यह संभवत: पहला मामला है।

 

 
 

Share This News :