Home > अपना शहर ,
ग्वालियर अंचल में भारी बारिश से कई तालाब हुए ओवर फ्लो

ग्वालियर। à¤—्वालियर अंचल के इलाकों में तेज बारिश का दौर जारी है। दतिया शहर का राधा सागर तालाब बारिश से ओवरफ्लो हो गया। यहां सड़क से एक फुट ऊपर तक पानी बहने लगा, जिससे सेवड़ा-दतिया रोड बंद हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को रास्ता पार करने से रोका। बसई में रेलवे अंडर ब्रिज में 6 फीट पानी भर गया, इससे दो दर्जन गांवों का संपर्क बसई-झांसी से कट गया। à¤­à¤¾à¤‚डेर  à¤®à¥‡à¤‚ पहूज उफान पर आ गई, इससे शाहपुर घाट का रपटा डूब गया। मोठ और à¤­à¤¾à¤‚डेर  के बीच आवागमन ठप हो गया है, उपराय नंदपुर की सड़क धसक गई है।

शिवपुरी के मुहारी कला का तालाब भी बारिश से ओवरफ्लो हो गया। इसका पानी पास के खेतों में घुस गया, जिससे वहां लगी उड़द-मूंग की फसल बर्बाद हो गई। यहां रातभर से बारिश का दौर जारी है।

Share This News :