Homeराज्यो से ,प्रमुख खबरे,slider news,
कर्नाटक : स्थानीय निकाय चुनाव नतीजों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर

कर्नाटक। कर्नाटक में हुए निकाय चुनावों के बाद मतगणना जारी है और अब तक आए नतीजों और रुझानों में कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर नजर आ रही है। चुनाव आयोग द्वारा 102 शहरी स्थानीय निकायों की कुल 2664 सीटों में से 2267 के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं।

इनमें से कांग्रेस 846 सीटों पर जीत दर्ज करा चुकी है वहीं भाजपा 788 सीटों पर जीत चुकी है। इनके अलावा जेडीएस को 307 सीटों पर जीत मिली है। इन तीन दलों के अलावा 277 सीटों में निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं।

इन सीटों पर यहां 31 अगस्त को मतदान हुआ था। इन चुनावों में लगभग 36 लाख लोगों ने 3897 पोलिंग बूथों पर मतदान किया था।

इस बार कर्नाटक निकाय चुनावों में नोटा का विकल्‍प भी शामिल किया गया था। चुनाव आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक, मतगणना के बाद शाम तक ही सही तरीके से नतीजे स्पष्ट हो पाएंगे। ज्ञात हो कि सोमवरपत, विराजपत और कुशालनगर में बाढ़ जैसे हालात के चलते वोटिंग नहीं हो पाई थी। इस पर चुनाव आयोग के कमिश्नर का कहना है कि हालात में सुधार होते ही यहां पर भी चुनाव होंगे।

गौरतलब है कि पिछले निकाय चुनावों में यहां कांग्रेस का पलड़ा भारी रहा था। 2013 में 4,976 सीटों के लिए निकाय चुनाव हुआ था, जिसमें से कांग्रेस ने 1960 सीटों के साथ जीत दर्ज की थी। वहीं भारतीय जनता पार्टी और जेडी-एस दोनों मिलकर सिफ्र 905 सीट ही जीत पाई थीं। देशभर में कांग्रेस के पिछले चुनावों में हुए प्रदर्शन को देखते हुए ये लगता है कि परिणाम में बड़ा उलटफेर हो सकता है।

Share This News :