Homeराज्यो से ,प्रमुख खबरे,slider news,
भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में डूबा देश, मथुरा से लेकर मुंबई तक जन्माष्टमी की रौनक

भगवान श्रीकृष्ण की जन्माष्टमी (Krishna Janmashtami 2018) हर साल की तरह इस बार भी पूरे देश में धूमधाम से मनाई जा रही है. भक्ति के रंग में मथुरा से लेकर मुंबई तक लोग सराबोर हैं. इस बार जन्माष्टमी दो दिन मनाई जा रही है. देश के कुछ हिस्सो में रविवार को जन्माष्टमी मनाई गई लेकिन ज्यादातर हिस्सों में आज ही जन्माष्टमी मनाई जा रही है.

मुंबई में इस महापर्व का कुछ ज्यादा ही उत्साह है, जहां गोविंदा टोलियों पर दही हांडी फोड़ने का खुमार देखा जा रहा है. मथुरा में जगह-जगह भगवान कृष्ण के मंदिरों में श्रीकृष्ण भक्तों की भीड़ लगी हुई है. सिलेब्रिटीज से लेकर राजनेता तक सभी श्रीकृष्ण की भक्ति में डूबे दिखाई दिए. जगहों-जगहों पर दही हांडी फोड़ी गईं.

जन्माष्टमी की रात 12 बजे जब कृष्ण का आगमन होगा, उस समय सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग होगा. भक्त जनों की हर मनोकामना पूरी होगी. 3 सितंबर के दिन रोहिणी नक्षत्र भी है.

Share This News :