Homeखास खबरे,अपना मध्यप्रदेश,
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव चल-समारोह में जनसम्पर्क मंत्री डॉ. मिश्र

जल-संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र दतिया में बड़े गोविन्द मंदिर पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं चल-समारोह में सम्मिलित हुए। इस दौरान उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झाँकी के दर्शन किये और देवी-देवताओं के स्वरूपों की आरती उतारी।

कार्यक्रम में यादव समाज ने डॉ. मिश्र को साफा बाँधकर शॉल एवं श्रीफल से सम्मानित किया। इस मौके पर नगर के गणमान्यजन उपस्थित थे।

 

Share This News :