Homeराज्यो से ,प्रमुख खबरे,slider news,
ओडिशा के CM को बिलासपुर केंद्रीय जेल से भेजा धमकी भरा खत

बिलासपुर । बिलासपुर केंद्रीय कारागार में बंद कुख्यात अपराधी ने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को जान से मारने की धमकी पत्र के माध्यम से दी। ओडिशा द्वारा इस पत्र की पुष्टि किए जाने से सनसनी फैल गई है। सेंट्रल जेल से पत्र भेजे जाने से जेल की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठे हैं।

केंद्रीय कारागार बिलासपुर में बंद कुख्यात डकैत पुष्पेंद्र चौहान जांजगीरचांपा जिले के बाराद्वार-सारागांव क्षेत्र का है। बिलासपुर समेत कोरबा, जांजगीर-चांपा के साथ ही कई जगहों पर उसने बैंक डकैती की वारदातों को अंजाम दिया है। उसे कोर्ट से सजा भी हो चुकी है।

ओडिशा सरकार ने छत्तीसगढ़ सरकार को मामले की जानकारी दी है। इस पर पुलिस व जेल प्रशासन में हड़कंप है। इसकी जांच बिलासपुर एसपी आरिफ शेख ने एडिशनल एसपी नीरज चंद्राकर को सौंपी है। एसपी शेख ने कहा कि आरोपित पुष्पेंद्र चौहान साइको किस्म का है। वह काफी समय से जेल में बंद है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने जेल से पत्र लिखने के आरोप को स्वीकार किया है।

 

Share This News :