Homeखास खबरे,अपना मध्यप्रदेश,
जनसंपर्क मंत्री डॉ. मिश्रा ने किया शोक व्यक्त

भोपाल :  à¤œà¤¨à¤¸à¤‚पर्क, जल संसाधन तथा संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने भोपाल के निवासी वरिष्ठ नेता श्री बाबूलाल भानपुर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि श्री बाबूलाल भानपुर ने सार्वजनिक जीवन में सर्वहारा वर्ग के कल्याण के लिए सदैव सक्रिय भूमिका निभाई। वे 60 के दशक में सार्वजनिक जीवन में सक्रिय हो गए थे।

मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि श्री भानपुर ने राज्य में पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष के रूप में अमूल्य सेवाएँ दी। श्री भानपुर ने आपातकाल के कठिन दौर को भी सहा। वे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारी भी रहे। उनके साथ कार्यकर्ताओं का एक बड़ा समूह कार्यरत था।

मंत्री डॉ. मिश्रा ने दिवंगत श्री बाबूलाल भानपुर की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजन को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की विनती की है

Share This News :