Homeराज्यो से ,प्रमुख खबरे,slider news,
जन्मदिन पर बनारस पहुंचे मोदी, स्कूली बच्चों से की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज फिर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे हैं. ये मौका उनके जन्मदिन का है और वाराणसी जाकर उन्होंने स्कूली बच्चों के साथ वक्त बिताया और उनसे बातचीत की. पीएम मोदी यहां बाबा विश्वनाथ के दर्शन भी करेंगे.

प्रधानमंत्री सबसे पहले नरउर गांव के प्राथमिक स्कूल पहुंचे. जहां उन्होंने बच्चों से बातचीत की. मोदी काशी विद्यापीठ में उन कूड़ा बीनने वाले बच्चों से भी मिलेंगे, जो कभी स्कूल नहीं जा पाए हैं. पीएम बच्चों को अपनी सालगिरह पर कुछ उपहार दे सकते हैं.

मोदी के स्वागत में वाराणसी की सड़कों और इमारतों को सजाया गया है. इसके अलावा शहर के चौराहों पर भी रंगोली और झालरें लगाई गई हैं. यह पहला मौका है जब प्रधानमंत्री वाराणसी में अपना जन्मदिन मना रहे हैं, ऐसे में बीजेपी कार्यकर्ता भी उत्साहित हैं. पूरे शहर में बीजेपी के झंडे-पोस्टर लगाए गए हैं.
मंगलवार को पीएम मोदी बीएचयू के सभागार में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. यहां पर ही प्रधानमंत्री मोदी काशी को बर्थडे का रिटर्न गिफ्ट दे सकते हैं. PM करीब 500 करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे.

 

Share This News :